फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक से होगी रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गाधी गांव में लोकपाल की जांच में 62 हजार रुपये से कराए कार्यों में अनियमितता मिली। लोकपाल की रिपोर्ट पर ग्राम्य विकास आयुक्त ने पूर्व प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक से रिकवरी व उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिस पर सीडीओ ने बीडीओ को कार्रवाई कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

लोकपाल अंशु त्यागी ने बताया कि गांव में विकास कार्यों की शिकायत पर जांच में अनियमितता मिली थी। मनरेगा योजना अंतर्गत 23,199 रुपये की गड़बड़ी मिली। सड़क किनारे, तालाब किनारे, एएनएम सेंटर पर पौधरोपण नहीं किया गया था। पौधारोपण पर 29,484 रुपये का खर्च दर्शाया गया था। प्राइमरी स्कूल में 8,649 रुपये के पौधे लगाना दर्शाया गया, मगर स्कूल में पौधरोपण नहीं किया गया था।
लोकपाल ने पूर्व प्रधान, तकनीकी सहायक व पंचायत सचिव से जवाब मांगा। संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। लोकपाल ने तीनों के खिलाफ एफआईआर व रिकवरी लिए डीएम व मुख्य सचिव को पत्र लिखा था। ग्राम्य विकास आयुक्त ने पूर्व प्रधान, पंचायत सचिव व तकनीकी सहायक से रिकवरी व विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने बीडीओ को तत्काल कार्रवाई कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें