फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डीएपी की कालाबाजारी के शक में दो किसानों का रिकार्ड खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला कृषि अधिकारी ने टटीरी की सहकारी समिति में पहुंचकर डीएपी का रिकार्ड देखा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएपी की ज्यादा बिक्री होने पर अधिकारियों ने कालाबाजारी के शक में सत्यापन शुरू कर दिया। जिसमें पोर्टल पर दो किसानों का पता दूसरे जिलों का दिखाई देने पर जिला कृषि अधिकारी ने रिकार्ड खंगालकर सत्यापन किया।
विज्ञापन

जिले में सहकारी समितियों पर 483 मीट्रिक टन डीएपी उर्वरक की अधिक बिक्री होने पर कालाबाजारी होने का शक जताया गया था। जिस पर शासन ने बेची गई डीएपी उर्वरक का सत्यापन करने और कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई के आदेश जारी दिये थे। बुधवार को जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति टटीरी का निरीक्षण किया और बेची गई डीएपी का रिकार्ड भी देखा। जिसमें एक किसान को दस बैग और दूसरे किसान को डीएपी के बीस बैग बेचे गये, जिनका पता पोर्टल पर गाजियाबाद और दिल्ली का होना प्रदर्शित होता मिला। जिस पर दोनों किसानों के खाता और जोत बही देखी गई तो सही मिले। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी समितियों पर बेची गई डीएपी का सत्यापन किया जाएगा। कालाबाजारी उजागर होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें