कोरोना से लड़ाई में मदद की पेशकश
बागपत, रमाला। आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, किशनपुर बिराल के प्रबंध संचालक नरेंद्र कुमार ने डीएम को पत्र भेजकर कोरोना से लड़ाई में मदद की पेशकश की। उन्होंने कहा संस्था में 40 कमरे हैं। 15 बाथरूम हैं। उनके क्षेत्र में बाहर से आए लोगों की आवासीय व्यवस्था उनकी संस्था में की जा सकती है, वह इसके लिए तैयार हैं।