फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल देगा एक माह तक नेट मुफ्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल देगा एक माह तक नेट मुफ्त
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। लॉकडाउन के दौरान बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिडेट) टेलीफोन उपभोक्ताओं के लिए ब्राडबैंड की सेवा शुरू की है। इससे वह माह भर तक मुफ्त ब्राडबैंड का उपयोग कर सकते हैं।
लैंड लाइन ग्राहकों को एक माह तक मुफ्त ब्राडबैंड की सेवा दे रहा है। इस दौरान उपभोक्ता अनलिमिडेट डाटा उपयोग कर सकेंगे। बाद में सेवा बढ़ाने के लिए उन्हें मासिक प्लान के हिसाब से भुगतान करना होगा। जनपद में छह हजार से अधिक उपभोक्ता है। इसमें से करीब तीन हजार पहले से ब्राडबैंड कनेक्शन धारक हैं। शेष 3000 हजार उपभोक्ताओं को इस सेवा का लाभ मिल सकता है। पहले से ब्राडबैंड सेवा का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को इस सेवा का लाभ नहीं मिलेगा। बीएसएनएल एसडीओ अंबुज ने बताया निशुल्क ब्राडबैंड सेवा लोगों को इसलिए प्रदान की जा रही है कि लॉकडाउन के दौरान लैंड लाइन उपभोक्ताओं को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए कैसे सक्रिय होगा प्लान
बड़ौत। लैंड लाइन मेें ब्राडबैंड की सेवा का उपयोग करने के लिए 18003451500 नंबर पर उपभोक्ता को डायल करना होगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को स्वयं मोडेम क्रय करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें