संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से डेफोडिल पब्लिक स्कूल में ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता हुई। अंत में विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा विधायक योगेश धामा ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर किया। स्कूल में हुई सीनियर वर्ग की 3000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में रवि प्रथम स्थान, हर्ष द्वितीय, अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में अक्षत शर्मा प्रथम, अक्षय राणा द्वितीय, आकाश तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर वग में शिवम श्रीवास्तव प्रथम, सादान दूसरे, हर्ष तीसरे स्थान पर रहा। सबजूनियर वर्ग की लंबीकूद में अमन प्रथम, मेहूल दूसरे व समर तीसरे स्थान व जूनियर वर्ग में शिवम प्रथम, राहुल दूसरे व शिवम राणा तीसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा सीनियर वर्ग में अंकित प्रथम, अंशित दूसरे, शिवम श्रीवास्तव तीसरे, सीनियर वर्ग की ऊंचीकूद में शिवम श्रीवास्तव प्रथम, राहुल दूसरे, यक्ष तीसरे स्थान पर रहा। सब जूनियर वर्ग की कबड्डी में रोशनगढ़, जूनियर वर्ग में ढिकौली और सीनियर वर्ग में हिसावदा की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक संजय त्यागी, बीडीओ अनुज मिश्रा, ग्राम प्रधान संजय त्यागी, आशीष त्यागी, प्रशांत, संदीप गिरी, अनुज गुप्ता, हरीश मिश्रा मौजूद रहे।