बड़ौत। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर नगर में जरूरतमंदों को राशन बांटा। सामाजिक संस्था के साथ मिलकर राशन वितरण किया।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से असहाय परिवारों के लिए हाथ बढ़ाए। अजवेल फेयर सोसाइटी बागपत इकाई के कार्यकर्ता एकत्र हुए। नगर की पट्टी चौधरान, सरकुलर रोड, गुराना रोड, बड़का रोड, छपरौली रोड पर असहाय लोगों को खाद्य सामग्री एकत्रित की। उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन के दौरान बड़ौत क्षेत्र के आसपास के इलाके में रहने वाले जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर खाद्य सामग्री बांटी। इसमें आरिफ, इशाक खान, रिजवान मलिक, शोबी, मलिक, साजिद मलिक, शगीर अहमद, साबिर, मुकीम मलिक, दानिश मिर्जा, शावाज सैफी, फहीम अहमद और गुलजार अहमद आदि रहे।