अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। मीतली गांव के प्रधान के पति समाजसेवी सतीश राणा और पूर्व जिला पंचायत सदस्य मास्टर रमेश कुशवाहा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बुधवार को प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करने के लिए 127415 रुपये का चेक भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर को दिया। हरीश दीक्षित, राहुल दीक्षित, सुधीर राणा, योगेश शर्मा, जितेंद्र सिंह, अशोक राणा आदि रहे। उधर, व्यापार मंडल अग्रवाल मंडी टटीरी के नगर अध्यक्ष अशोक गोयल ने मंडल की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 31000 रुपये चेक एडीएम अमित कुमार को सौंपा है।