बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्रदेश के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में राशन कार्ड बनाने एवं निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। कंट्रोल रूम में खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक में डीएम ने कहा कि बड़ी संख्या में मजदूर जो अन्य प्रदेशों में कार्य कर रहे थे, वह लौट कर जनपद में आए हैं। ऐसे कमजोर परिवारों के राशन कार्ड बनाए जाएं। पात्रता के अनुसार तत्काल खंड विकास अधिकारी स्तर पर राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाएं एवं राशन कार्ड न बन पाने की दशा में निशुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था के लिए भी जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा ऐसे समस्त परिवार और जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, उनके पास कोई राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है। परंतु परिवार राशन कार्ड हेतु निर्धारित मानकों को पूर्ण करता हो उनका सर्वेक्षण किया जाएं। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को यही निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत वार सूची संकलित की जाए। जिलाधिकारी समस्त खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि बाहर से आए प्रवासियों को ग्राम स्तर पर रोजगार भी दिए जाएं और सर्वेक्षण कर उनके जॉब कार्ड भी बनाए जाएं। ग्राम स्तर पर जो निगरानी समिति बनाई गई है। ग्राम स्तर की निगरानी समिति रजिस्टर मेंटेन करें और बाहर से आने वाले व्यक्तियों का भी लेखा-जोखा लिखें।
24 मार्च 2020 लॉक डाउन अवधि के मध्य तक जनपद में 13 हजार 470 राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि खंड विकास अधिकारी प्रतिदिन कम्यूनिटी किचन पर भी मौके पर जाएं और व्यवस्था बनाएं। सीडीओ पीसी जायसवाल, डीडीओ हुबलाल मौजूद रहे।