फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख लोगों तक पहुंचेगी राशन की राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
दस लाख लोगों तक पहुंचेगी राशन की राहत
विज्ञापन

बागपत। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के नवंबर तक विस्तार से जिले के करीब दस लाख लोग लाभान्वित होंगे। दो लाख पांच हजार कार्ड धारकों को योजना का लाभ मिलेगा। एक कार्ड में औसतन अगर पांच यूनिट मानकर चलें तो प्रधानमंत्री की घोषणा का लाभ करीब दस लाख लोगों को मिलेगा। कोरोना संक्रमण के बाद गरीब कल्याण योजना से जिले के दो लाख पांच हजार राशन कार्ड धारक जोड़े थे। अप्रैल, मई और जून महीने में इन कार्ड धारकों को योजना का लाभ मिल चुका है। राष्ट्र के नाम संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एलान के बाद जिले के करीब दस लाख लोगों तक योजना का लाभ मिलेगा।
क्या कहते हैं पूर्ति अधिकारी
बागपत। जिला आपूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह का कहना है कि राज्य सरकार की ओर से जो राशन वितरण किया जाता था, उसमें अंत्योदय, श्रमिक और मनरेगा कार्ड धारक शामिल थे। लेकिन केंद्र सरकार की योजना में जिले के दो लाख से अधिक कार्ड धारक पात्र मिले। तीन महीने तक लाभ दिया, अब नवंबर तक वितरण होगा।
विज्ञापन

सिर्फ 42 प्रवासियों को लाभ
बागपत। जिले में राशन के लिए 45 प्रवासियों को पंजीकृत किया, इनमें से सिर्फ 42 ही राशन लेने पहुंचे। इन्हें योजना का लाभ उपलब्ध करा दिया गया है।
दो जुलाई से घर-घर होगी जांच
बागपत। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने कहा आने वाला बरसात का मौसम सर्दी, जुकाम और बुखार का होता है। ऐसे में दो से सात जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जांच करेगी। लोगों स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। सही जानकारी दें। सीएचसी क्षेत्र में करीब छह सौ कर्मचारी ड्यूटी पर होंगे।
अनलॉक-दो में नहीं मिलेगी राहत :
जिले में भी स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 जुलाई तक बंद रहेंगे।
मेट्रो, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, जिम और थियेटर भी नहीं खोले जाएंगे।
पुरा गांव का परशुरामेश्वर महादेव मंदिर श्रावण मास में श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा।
भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों के लिए राहत की घोषणा करनी चाहिए थी। कोरोना काल में किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। डीजल के दाम बढ़ गए हैं, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

किसान इंद्रपाल सिंह का कहना है कि डीजल के दाम बढ़ाए जाने से सरकार ने किसानों को करारी चोट दी है। गन्ना के बकाया का भुगतान नहीं होने के कारण भी किसान आर्थिक तौर पर बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें