-कस्बे के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से जैन समाज ने अयोध्या जैन तीर्थ रथयात्रा निकाली
फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बे के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन परिसर से बैंडबाजों के साथ अयोध्या जैन तीर्थ रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
जैन मंदिर में सोमवार सुबह विधि-विधान से पूजा कर भगवान ऋषभदेव को पालना झुलाया और फिर आरती की। रथयात्रा को लेकर बोली लगाई गई, जिसमें राजीव जैन सोधर्म इंद्र तो वीरेंद्र जैन धन कुबेर बने। पालना झुलाने का सौभाग्य विपुल जैन को मिला। प्रथम आरती ऋषभ जैन ने की। पंडित अकलंक जैन ने बताया कि देशभर में यात्रा निकालकर लोगों को धर्म के प्रति जागरूक किया जा रहा है। रथयात्रा कस्बे के बाजार से होते हुए फव्वारा चौक पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जैन समाज के अध्यक्ष विनोद जैन, सुधीर जैन, अरुण जैन, अशोक जैन, प्रवीण जैन, दिनेश जैन, भूषण जैन, मुकेश जैन, पवन मित्तल आदि मौजूद रहे।