फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: धमकी मिलने पर दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने जहरीला पदार्थ खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने बालैनी के निजी अस्पताल में कराया उपचार, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने धमकी मिलने पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर बालैनी के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। इस पूरे मामले के बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने 27 नवंबर को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 नवंबर को पड़ोसी युवक ने उसकी बेटी को घर बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसमें एक अन्य युवक ने भी सहयोग किया। साथ ही युवती को जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष ने कई बार पीड़िता के पिता पर समझौते का दबाव बनाया और समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे क्षुब्ध होकर दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहरीला पदार्थ निगलते ही दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हालत बिगड़ गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। परिवार वालों ने बालैनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, घटना का पता चलने पर सीओ समेत अन्य अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज किए। इस मामले में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 27 नवंबर को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी। इसमें आरोपी जयकरण और अंकुश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर शनिवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें