दोघट। क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्चे से एक युवक ने कुकर्म कर दिया। जिसमें पीड़ित बच्चे के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी गई।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दोघट थाने में बताया कि बुधवार दोपहर पड़ोसी युवक उसके पांच वर्षीय पुत्र को बहला-फुसलाकर साथ ले गया। उसने बच्चे से कुकर्म किया। किसी से शिकायत करने पर बच्चे को मार देने की धमकी देकर भगा दिया। बच्चे ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। थाना पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद