फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी युवक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास।

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसा पड़ोसी, दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

खेकड़ा/बागपत। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बुधवार सुबह परिजनों केे साथ खेकड़ा कोतवाली पहुंची। यहां उसने बताया कि मंगलवार शाम घर में वह और उसकी भाभी थीं। तभी पड़ोस का एक युवक शराब के नशे में घर में घुस आया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर भाभी आई, तो आरोपी ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जबरन युवती को कार में खींचकर ले जाने का प्रयास किया। आसपास रहने वाले लोग दौड़े, तो आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें