फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुहारी गांव में नलकूपों पर मीटर लगाने गई टीम को किसानों ने दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई, दोबारा गांव में घुसने पर दी बंधक बनाने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। लुहारी गांव मेें नलकूपों पर मीटर लगाने गई टीम को किसानों ने बृहस्पतिवार को दौड़ा लिया। इस दौरान किसानों ने टीम को खरी-खोटी सुनाई और दोबारा गांव में घुसने पर बंधक बनाने की चेतावनी दी। इस संबंध में टीम ने सहायक अभियंता मीटर को अवगत कराया।
सहायक अभियंता मीटर प्रभात कुमार के आदेश पर निगम की टीम में शामिल अवर अभियंता सुनील चौहान, आपरेटर अमित कुमार व अनुज लुहारी गांव में नलकूपों पर मीटर लगाने पहुंचे। इसकी भनक किसानों को लगी वे काफी संख्या में एकत्र होकर मौके पर पहुंचे और खरीखोटी सुनाकर कर्मचारियों को दौड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने दो-टूक चेतावनी दी कि यदि फिर से गांव में मीटर लगाने आए तो बंधक बनाकर घोर यातनाएं देंगे। टीम ने गांव से लौटने पर सहायक अभियंता प्रभात कुमार को अवगत कराया। इस संबंध में सहायक अभियंता मीटर प्रभात कुमार ने बताया कि लुहारी गांव में टीम को विरोध करके लौटा दिया गया। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया दिया है। विरोध करने वालों में धर्मवीर, जयप्रकाश, संतरपाल, हरेंद्र, डॉ. श्यामपाल, महिपाल, जयपाल, सत्यपाल सिंह, यशपाल, विक्रम, ओमवीर, चंद्रपाल, अशोक, बबलू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें