फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रमाला मिल आई खराबी, पांच घंटे बंद रही

Mon, 16 Jan 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला रविवार को तकनीकी खराबी के कारण पांच घंटे बंद रही। मिल बंद होने पर किसानों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल में रविवार की सुबह नौ बजे तकनीकी खराब आ गई और मिल बंद हो गई। जिससे पेराई बंद होने से किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से गन्ना उठान नहीं हो पाया और किसानों की भीड़ लग गई। जिससे मिल की यार्ड से लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे तक गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व भैंसा-बुग्गी की लाइन लग गई। काफी देर बाद भी मिल चालू नहीं होने पर किसान भड़क गए।

किसानों का कहना है कि मिल में लगातार फाल्ट होने से पेराई प्रभावित हो रही है। खेतों में गन्ना खड़ा है और किसान समय पर अपने खेत खाली नहीं कर पा रहे हैं। कड़ाके की ठंड में किसान गन्ने की बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर लाइन में खड़े रहते हैं। जिन्हें मिल खराब होने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर मिल प्रबंधन ने इंजीनियर बुलाकर दोपहर दो बजे तकनीकी खराबी ठीक कराकर मिल चालू कराई। मिल के प्रबंधन प्रबंधक शादाब असलम ने बताया कि तकनीकी खराब के कारण मिल पांच घंटे तक बंद रही। तकनीकी खराबी को दुरुस्त कराकर मिल चालू करा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें