अग्रवाल मंडी टटीरी। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज प्रबंध समिति की कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई। जिसमें ईश्वर सिंह अध्यक्ष और अभिमन्यु गुप्ता चुने गए।
वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज की पंचवर्षीय प्रबंध समिति चुनाव के चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि कॉलेज की चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें आठ जनवरी को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उप साचिव, कोषाध्यक्ष व सदस्य पदों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जो जांच में सहीं मिले।
रविवार को समिति का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें ईश्वर सिंह अध्यक्ष, अभिमन्यु गुप्ता उपाध्यक्ष, सुरेश कुमार सचिव, रमेश चंद्र वर्मा उपसचिव, प्रमोद गुप्ता कोषाध्यक्ष व अनिल कुमार मानव, रघुवीर सिंह, राकेश कुमार जैन, संजीव शर्मा, अशोक कुमार व राजकुमार गोयल कार्यसमिति के कार्यसमिति के सदस्य चुने गए। मौके पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक प्रोफेसर जितेंद्र कुमार व अन्य मौजूद रहे।