बागपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में बुधवार को मतगणना हुई। रामकुमार तोमर ने अध्यक्ष तो कपिल कुमार महामंत्री समेत अन्य ने जीत दर्ज की। चुनाव में जीत होने के बाद वकीलों ने जश्न मनाया और आतिशबाजी की। वहां ढोल की थाप पर नाचने के साथ ही मिठाई बांटी गई।
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना बुधवार की सुबह शुरू हुई। जहां कई घंटे चली मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया। जिला बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि नई कार्यकारिणी का शपथ गृहण समारोह जल्द कराया जाएगा। इस मौके पर अजय शंकर शर्मा, अंकुर स्वामी, नरेश मलिक, रामअवतार शर्मा, वीर सिंह श्योराण समेत अन्य मौजूद रहे।
- सुरक्षा और सुविधा पर करेंगे काम
जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामकुमार तोमर ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन के अधूरे कार्यों को पूरा कराना प्राथमिकता रहेगी। जिसमें बार हॉल के अधूरे निर्माण को पूरा कराना, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, पुलिस व्यवस्था बढ़वाने, पेयजल व्यवस्था समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। कचहरी में सुरक्षा और सुविधा पर फोकस रखकर काम कराया जाएगा।
- अध्यक्ष पद पर एकतरफा तो महामंत्री पर दिखी टक्कर
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर एकतरफा मुकाबला देखने को मिला। जिसमें विजेता रामकुमार तोमर को 315, जबकि सौदान सिंह राठी को 128 और संजय कुमार तोमर को 124 वोट मिले। महामंत्री पद पर तीनों प्रत्याशियों में टक्कर देखने को मिली, लेकिन बाद में कपिल कुमार 215 वोट हासिल कर विजयी बने।
- इस तरह रहा परिणाम
अध्यक्ष
रामकुमार तोमर विजेता
सौदान सिंह राठी उपविजेता
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
अर्जुन गिरी विजेता
अमित कुमार तोमर उपविजेता
कनिष्ठ उपाध्यक्ष
शची शर्मा विजेता
यासीन अली उपविजेता
महामंत्री
कपिल कुमार विजेता
कल्याण सिंह उपविजेता
कोषाध्यक्ष
प्रवेश कुमार दीक्षित विजेता
सचिन कुमार उपविजेता
संयुक्त मंत्री
रश्मि नैन विजेता
जितेंद्र कुमार उपविजेता
संयुक्त मंत्री पुस्तकालय
सचिन चौहान विजेता
विमल कुमार उपविजेता
संयुक्त मंत्री प्रशासन
गौरव भारद्वाज विजेता
नफीस अहमद उपविजेता
संयुक्त मंत्री सामाजिक
राहुल मलिक विजेता
रमेश चंद उपविजेता
वरिष्ठ सदस्य
ओमबीर सिंह
प्रदीप कुमार पूनिया
रामनरेश तिवारी
कनिष्ठ सदस्य
निधिलता
रोहित जैन
मनोज कुमार राणा