फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामेश्वरदयाल पंवार चुने गए तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। खेकड़ा तहसील न्यू बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। इसमें रामेश्वर दयाल पंवार अध्यक्ष और नवीन त्यागी महामंत्री चुने गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चली प्रक्रिया में 24 मतदाताओं ने मतदान किया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद प्रत्याशी रामेश्वर दयाल पंवार को 14 और उनके प्रतिद्वंद्वी विशाल धामा को 10 मत मिले। महासचिव पद पर नवीन त्यागी को 13 और प्रतिद्वंद्वी हरीश कुमार को 11 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सरदार सिंह यादव को 14 और प्रतिद्वंद्वी विनोद बंसल को आठ मत मिले। सहसचिव पद पर अनीता शर्मा को 14 और प्रतिद्वंद्वी सचिन धामा को 10 मत मिले। इसके अलावा वरिष्ठ सदस्य पद पर राकेश कौशिक, कनिष्ठ सदस्य पद पर मोहित यादव ने विजय प्राप्त की। चुनाव अधिकारी एडवोकेट दयानंद शर्मा ने बताया कि एक-एक ही नामांकन पत्र जमा किए जाने के कारण कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश यादव को, पुस्तकालय मंत्री पद पर परमजीत धामा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नीरज कुमार त्यागी एडवोकेट निर्विरोध विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें