रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला ने नए सत्र का एक दिसंबर तक गन्ना बकाए का भुगतान जारी कर दिया। मिल के प्रधान प्रबंधक डॉक्टर आरबी राम ने किसानों को साफ सुधरा गन्ना लाने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि मिल की ओर से पूर्व में छह नवंबर तक का भुगतान जारी किया था, अब शनिवार को एक दिसंबर तक के बकाए का भुगतान जारी कर दिया है। मिल ने किसानों के खातों में 30 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि भेजी गई है। अन्य गन्ना बकाए का भी जल्द भुगतान किया जाएगा। मिल पूर्ण क्षमता से चल रही है और 10.30 की रिकवरी आ रही है।