बड़ौत। वनस्थली पब्लिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्र निर्माण में छात्रों की भूमिका विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। प्रबंध समिति के हर्षित जैन ने कहा कि देश की उन्नति में छात्रों और शिक्षकों की अहम भूमिका रहती है। छात्र देश का भविष्य है, लेकिन शिक्षक देश के वर्तमान है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अध्यापकों के साथ गहन संवाद व मार्गदर्शन ग्रहण करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण और सर्दी के चलते फिलहाल स्कूल बंद है, ऐसे में बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण कराई जा रही है। ताकि छात्र पढ़ाई से जुडे़ रहे। इस अवसर पर साइंस विषय पर आयोजित हुई ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान पर अक्षत, द्वितीय स्थान पर पारुल व तृतीय स्थान पर अंजली रहीं। स्कूल खुलने पर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।