-बाजारों में देर शाम तक खरीदारी करते रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। रमजान मुबारक मंगलवार से शुरू हो रहे हैं। रमजान को लेकर अकीकतमंद तैयारी में लग गए हैं, जिसके लिए सोमवार को तरावीह पढ़ी गई। वहीं रमजान की तैयारियों के लिए सोमवार देर शाम तक बाजार में लोग खरीदारी करते रहे।
रमजान को लेकर सोमवार को ईशा की नमाज के बाद दो रकात शुरू कराई गई। मौलाना हाजी जहीर अहमद ने बताया कि चांद देखते ही तरावीह शुरू हो जाती है। तरावीह विशेष नमाज ईशा की नमाज के बाद पढ़ी जाती है। उन्होंने बताया कि रमाजान के महीने को तीन भागों में बांटा गया है। रमजान के पहले दस दिन अल्लाह की खास इबादत के होते हैं। पहले दस में इबादत करने से अल्लाह खुश होकर बंदों के गुनाहों को माफ करते हैं। अगले दस दिन मगफिरत और आखिरी दस दिन दोजक से आजादी के होते हैं। रमजान में बंदों पर अल्लाह की रहमत बारिश की तरह बरसती है। अल्लाह जरा-जरा से बहाने पर अपने बंदे पर रहमत नाजिल फरमाते हैं।