फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने रंग में दिखने लगा राम रहीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में पैरोल पर आया गुरमीत सिंह राम रहीम एक बार फिर शाही अंदाज में नजर आया। वह सोमवार को वीडियो पर पहले की तरह भजन गाता, प्रवचन करता और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देता दिखाई दिया।
विज्ञापन

रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम बरनावा के आश्रम में 40 दिन के पैरोल पर आया हुआ है। उसके साथ हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी हैं। डेरा प्रमुख को यहां आए अभी तीन दिन हुए हैं। वह पुराने रंग के अंदाज में आना शुरू हो गया है। उसने सोमवार को ऑनलाइन संगत कर अपने यूट्यूब अकाउंट पर पोस्ट की है। वीडियो में डेरा प्रमुख शाही अंदाज में हाथ में मोर पंखी लिए धुनों पर भजन गाता, प्रवचन करता तथा श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देता दिखाई दे रहा है। उधर, पुलिस-प्रशासन व डेरे के जिम्मेदार लोग अनुयायियों को आश्रम में प्रवेश नहीं दे रहे हें। इंस्पेक्टर सलीम अहमद के नेतृत्व में आश्रम के सभी गेट पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें