फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम ने साध संगत का किया मार्गदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने इंस्टाग्राम पर सोमवार को वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने अनुयायियों का मार्गदर्शन किया। इसके अलावा वीडियो में राम रहीम बैडमिंटन खेलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर समाज के युवाओं को नई दिशा दी। कहा कि कैसे हमारा आत्मबल बढ़े, कैसे हम तरक्की करें, गुस्सा शांत करने का तरीका, कई मुद्दों पर साध-संगत का मार्गदर्शन किया। उन्होंने साध संगत का हाल-चाल भी पूछा। गुरु दर्शन करके उनके वचनों को सुनकर अनुयायी खुशी से झूम उठे। लाइव दर्शन देने की खुशी को साध संगत अपने अपने तरीके से मना रही है, कोई अपने घरों को रंगोली से सजा रहा है, दीयों की कतारें लगा रहा है, कोई इस खुशी में खून दान कर रहा है, तो कोई जरूरतमंदों की मदद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें