फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मंचन के लिए राम ध्वज यात्रा निकाली

विज्ञापन
खेकड़ा में श्रीबालाजी रामलीला मंचन के लिए ध्वज यात्रा का पूजा अर्चना कर शुभारंभ करते पुलिस अधीक? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र में रामलीला मंचन के लिए श्री बालाजी रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने राम ध्वज यात्रा निकाली। बालाजी मंदिर के रामलीला स्थल पर भूमि पूजन कर ध्वज स्थापित किया। 22 सितंबर से पांडव चौक पर रामलीला का मंचन शुरू होगा।
विज्ञापन

रविवार को श्रीराम ध्वज यात्रा मोहल्ला अहिरान स्थित बालाजी मंदिर से शुरू हुई। शुभारंभ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने किया। ध्वज यात्रा पांडव चौक, मोहल्ला अहिरान, मोहल्ला विजयनगर, रेलवे रोड, मेन बाजार, छोटा बाजार से होते हुए वापस रामलीला स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु हाथों में राम ध्वज लेकर भगवान राम की जयजयकार कर आगे बढ़ रहे थे। रामलीला स्थल पर भूमि पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष नितिन जैन, संरक्षक आनंद यादव, धर्मबीर यादव, महामंत्री प्रवीन यादव, कोषाध्यक्ष संजीव जैन, राजेंद्र यादव, डायरेक्टर राजेश शर्मा, विनोद शर्मा, नरेंद्र शर्मा, मनोज जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें