फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गन्ना भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर रालोद का कलक्ट्रेट में हंगामा

Wed, 21 Jun 2023 05:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- रालोद के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गन्ना बकाया भुगतान और बिजली के अघोषित कट समेत अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
रालोद जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने कहा कि किसानों का गन्ना भुगतान नहीं मिल रहा है और निजी मिल मालिकों के सामने सरकार भी लाचार दिख रही है। इससे किसानों के सामने आर्थिक परेशानी हो रही है। गन्ना भुगतान जल्द दिलाया जाए, जिससे किसानों को राहत मिले। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। जब बिजली आती है, तो कम वोल्टेज रहती है। इस कारण नलकूप और घरों में लगे उपकरण नहीं चलते।
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराने, ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति जारी कराने और प्रदेश में किसानों को कृषि सिंचाई के लिए बिजली निशुल्क देने की मांग की। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर रालोद आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा। राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि निराश्रित पशुओं के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है और हीट वेव के कारण लोगों की मौत हो रही है। सरकार को जल्द ही इस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर राजुद्दीन चेयरमैन, राजू तोमर सिरसली, बार अध्यक्ष संजय तोमर, डाॅ. अनिल आर्य, जगपाल तेवतिया, प्रधान नरेश त्यागी, ओमवीर ढाका, सुभाष नैन, कुलबीर राठी, यशवंत सिंह, बबली तोमर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें