बड़ौत। रालोद कार्यकर्ताओं ने शनिवार को किसान संदेश अभियान के तहत नगर के मुख्य मार्गों से यात्रा निकालीश्र डाकघर पर पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र भेजे गए।
किसान संदेश यात्रा दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू होकर दिल्ली बस स्टैंड, कोताना रोड, बड़ौली रोड, फूंसवाली मस्जिद, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, खत्री गढ़ी से होते हुए डाकघर पर पहुंची। लाभकारी गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर मांग पत्र भेजे। किसान संदेश यात्रा के दौरान रालोद कार्यकर्ता नारेबाजी करते चल रहे थे।
केंद्र व प्रदेश सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। रालोद अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत सिंह किसानों के हकों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। रालोद ने हमेशा किसान, मजदूर व वंचितों के लिए काम किया है।
इस अवसर पर जय जवान जय किसान, व्यापारी है देश की शान। किसान-मजदूर-व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे से बड़ौत का बाजार गूंज रहा था। कई जगह व्यापारियों ने पुष्पवर्षा करके संदेश यात्रा का स्वागत किया।
किसान संदेश यात्रा में जिलाध्यक्ष रामपाल धामा, विधायक अजय कुमार, पूर्व मंत्री कुलदीप उज्जवल, विश्वास चौधरी,अरूण तोमर बोबी, डाॅ. अनिल आर्य, प्रमेंद्र तोमर, डाॅ. योगेश जिंदल, गौरव तोमर, संजीव मान, राजू तोमर सिरसली, पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक, सुखबीर सिंह गठीना, पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. जगपाल तेवतिया, चिराग चौधरी, बसंत तोमर मौजूद रहे।