बागपत। निकाय चुनाव को लेकर रालोद ने सोमवार को अपने प्रत्याशियों को चुनाव सिंबल वितरित किए। साथ ही कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। रालोद ने बागपत नगर पालिका से पूर्व चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट, खेकड़ा नगर पालिका से रंजीता धामा को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। जिसमें सोमवार को रालोद जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने बागपत नगर पालिका से प्रत्याशी राजुद्दीन एडवोकेट व खेकड़ा से निकाय चुनाव के लिए सिंबल सौंपे।