फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रालोद ने तटबंध टूटने से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सुभानपुर गांव में तटबंध टूटने और अन्य गांवों में यमुना के पानी से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर लोगों को मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कटान रोकने के लिए यमुना में नई ठोकरें बनवाने की भी मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यमुना का जलस्तर बढ़ने से किनारे बसे गांवों के किसानों की फसल खराब हो गई है। सुभानपुर में तटबंध टूटने से सुभानपुर और अब्दुलपुर गांव के मकान क्षतिग्रस्त हो गए है। उन्होंने जिलाधिकारी के नाम दिए ज्ञापन में जलभराव से हुए नुकसान का जल्द सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने तटबंध की मरम्मत कराने और यमुना के पानी से हो रहे कटान को रोकने के लिए नई ठोकरें बनवाने की मांग की। इस मौके पर नरेश त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन, डॉ. विरेंद्र बैंसला, डॉ जगपाल सिंह तेवतिया, राजू तोमर, श्रीकांत धामा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें