फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हिंडन का जलस्तर बढ़ने से सरफाबाद और मवीकलां में फसल डूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल/बालैनी (बागपत)। हिंडन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे सरफाबाद और मवीकलां में किसानों की फसलें डूब गई है। किसानों ने प्रशासन से फसल के नुकसान का मुआवजा दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

हिंडन का जलस्तर बढ़ने से सरफाबाद गांव के किसान सुनील, इमरान, प्रमोद, सोनू, आरिफ, कवंरपाल, मनोज, पप्पू, रमन, रियाज, भूपेंद्र, दीपक, रामअवतार की धान, टमाटर, लोकी, खीरा, भिंडी और गन्ने की फसल डूब गई है। जलस्तर बढ़ने से गांवों में भी जलभराव का खतरा बना हुआ है। उधर मवींकला गांव के जंगल में जलभराव होने से गांव के संजय, बलराज, अमेंद्र, जयपाल, अमित, उपेंद्र, इलम की धान, ज्वार, सब्जी और फूलों की फसल डूबकर खराब हो गई है। फसल डूबने से किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। किसानों ने प्रशासन से फसल के नुकसान के मुआवजे की मांग की है।
जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया
रटौल। हिंडन नदी के बढ़ते हुए जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। मंगलवार को नायब तहसीलदार ज्योति सिंह, लेखपाल विजय ने सरफाबाद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। बताया गया कि विद्यालय हिंडन नदी के पास ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें