फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाली

विज्ञापन
घर घर तिरंगा अभियान के तहत खेकड़ा में जागरूकता रैली निकालती कस्तूरबा कन्या इंटर कालेज की छात्रा? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
घर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाली
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने घर-घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता के लिए नगर में रैली निकालकर नगरवासियों से 15 अगस्त को अपने मकानों की छतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की।
जनसामान्य में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए देश भर में 13 अगस्त से 17 अगस्त की अवधि तक हर घर तिरंगा अभियान का क्रियान्वयन किया जाएगा। इस अवधि में जनपद के प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इस मुहिम के प्रति जागरूकता के लिए शनिवार को नगर स्थित कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नगर में रैली निकाली। कॉलेज से शुरू हुई रैली ने नगर के मुख्य बाजार, पाठशाला रोड, रेलवे रोड, यादव चौक, पांडव चौक आदि मार्गों का भ्रमण किया। रैली में शामिल छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय का उद्घोष कर नगरवासियों से 13 से 17 अगस्त की अवधि तक घर घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्या कृष्णा रानी ने बताया कि इस वर्ष देश आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा। ये दिन भारत के सभी नागरिकों के लिए बहुत ही खास है। इसलिए देश के सभी नागरिकों को आजादी का जश्न मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आग्रह किया गया है। इस दौरान माधुरी यादव, अनीता देवी, सरिता, पूनम आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें