फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
बडागांव मे पौधारोपण करते उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष ने किया पौधरोपण
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता ने बड़ागांव में पौधरोपण कर ग्रामीणों से पर्यावरण बचाने की अपील की। साथ ही जैविक खेती के महत्व पर भी चर्चा की।
शनिवार शाम बड़ागांव स्थित एक फार्म हाउस में पर्यावरण सुरक्षा और जैविक खेती विषय पर आयोजित कार्यक्रम में कैप्टन विकास गुप्ता ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में खेती की पद्धति पूरी तरह बदल चुकी है। बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए अधिक अन्न उत्पादन पर जोर दिया जा रहा है। इस कारण खेती में रसायनों का अधिक उपयोग किया जा रहा है। जैविक खेती एक प्राचीन पद्धति है जो भूमि के प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखने के साथ रसायन रहित शुद्ध भोजन मिलता है। उन्होंने बड़ागांव में जैविक खेती करने वाले कर्नल नरेंद्र त्यागी की प्रशंसा की। उनके फार्म हाउस में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी, ग्राम प्रधान दिनेश त्यागी, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र त्यागी, शिवकुमार त्यागी, सुभाष त्यागी, सुंदर त्यागी, अनिल कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें