फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को बचाने के लिए निकाली रैली

विज्ञापन
बेटी बचाओ को लेकर खेकड़ा शहर मे जागरूकता रैली निकालते अर्वाचीन इंटर कालेज के छात्र, छात्राएं। - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
बेटियों को बचाने के लिए निकाली रैली
विज्ञापन

खेकड़ा। शहर में बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ को लेकर जन जागरण रैली निकाली गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने बेटियों को बचाने का आह्वान किया।
शनिवार सुबह 11 बजे यह रैली अर्वाचीन इंटर कॉलेज से शुरू हुई। रैली को एसडीएम राजपाल सिंह एवं भैया दास महाराज ने झंडी दिखाई। रैली जैन इंटर कॉलेज रोड, बड़ा बाजार, पांडन चौक से होते हुए घीसा संत दरबार में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में बेटी बचाओ नारों से संबंधित तख्तियां लेकर लिए हुए थे। घीसा संत दरबार में इस दौरान एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें उमेश शर्मा चंद्रधर एवं जन क्रांति के डॉ. शिवदीप ने कहा कि आज विडंबना यह है कि एक बेटा पैदा होने पर दूसरा बच्चा पैदा करना नहीं चाहते। शासन प्रशासन को बेटियों को सुरक्षा देनी चाहिए। गोष्ठी का संचालन तेजपाल सिंह ने किया। इस दौरान डॉक्टर लाला साहेब गायकवाड़, डॉ. घनश्याम व्यास, आशुतोष शर्मा, डा संजय शर्मा, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें