फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करेगा रालोद-सुबोध राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। हाईवे पर मिनी बस यूनियन कार्यालय में रालोद की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं पर रोष जताया और शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

हाईवे पर स्थित मिनी बस यूनियन कार्यालय में रालोद की बैठक में रालोद के जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा ने कहा जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से किसान बेसहारा गोवंश के कारण खेतों में ही रहने लगे हैं। यदि किसान खेतों की रखवाली न करें तो पशु फसलों को चट कर रहे हैं। इस समस्या का सरकार के पास कोई स्थायी हल नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने किसानों को बिजली के बिल दिल्ली की तर्ज पर लेने व दुर्घटना राशि बढ़ाने की मांग की।
उन्होंने कहा फसल बीमा योजना से किसानों को केवल नुकसान पहुंच रहा है। किसानों को बीमा के नाम पर कुछ नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि बेसहारा गोवंश की गणना करके इनका खर्च सीधे किसानों के खाते में भेजा जाए। बेसहारा गोवंश से निजात दिलाने के लिए तेलंगाना सरकार की तर्ज पर किसानों को प्रति एकड़ 8000 दिए जाए, दिल्ली सरकार की तरह किसानों को बिजली के बिलों में राहत दी जाए। उन्होंने कहा चीनी मिल भुगतान करने को तैयार नही हैं। सरकार ने पिछले तीन साल से गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया, वही बिजली के दाम व पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, इससे किसानों की खेती की लागत बढ़ा रही है, लेकिन उनकी आमदनी घट रही है। उन्होंने कहा रालोद जयंत चौधरी के नेतृत्व में जल्द आंदोलन शुरू करेगा। इसकी रूपरेखा बनाई जा रही है। इसमें कृष्ण पाल सिंह तोमर दयानंद शर्मा तरुण कुमार एडवोकेट ओमवीर सिंह संतराम श्रीचंद जय भगवान शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें