रटौल। खट्टा प्रहलादपुर के समीप से निकल रहे रजबहे की पुलिया धंस गई और पटरी भी टूट गई है। रजबहे का पानी मंदिर में भर गया है। जिससे मंदिर में पूजा करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं रोष है। पुलिया ठीक कराने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना था कि रजबहे की पुलिया दो साल से क्षतिग्रस्त है। कई बार अधिकारियों से पुलिया का निर्माण कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। यहां कई दिन तक हुई बारिश से पुलिया नीचे धंस गई है। जिससे यहां से गुजरने वाले गांव के लोगों के अलावा मेवला, सांकलपुट्ठी, सिखेड़ा, पिलाना के लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। रजबहे की पटरी टूटने से मंदिर में दूषित पानी भर गया है। जिससे मंदिर में पूजा करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने रजबहे की पुलिया और पटरी ठीक कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में मांगेराम, अश्वनी, विनय, सरवन, मांगेराम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
पांच नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी
रटौल। ढिकोली गांव के जगंल से चोर सतेंद्र, राहुल योगिद्र ,मुकेश और एक सरकारी ट्यूबवेल से हजारों रुपये का समान चोरी कर ले गए। इससे पहले भी चोर ढिकोली गांव के जंगल से हजारों रुपये के उपकरण चोरी कर ले गए थे। किसानों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।