फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रजबहे की पटरी टूटी, सैकड़ों बीघा फसल हुई जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रमाला। बिजवाड़ा में रजबहे की पटरी टूटने से रमाला गांव के किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने सिंचाई विभाग को सूचना देकर पूर्वी यमुना नहर से पानी बंद कराया। किसानों ने फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर से बिजवाड़ा रजबहा निकलता है। शुक्रवार को रमाला गांव के जंगल में रजबहे की पटरी टूट गई, जिससे गांव के किसानों की ज्वार, बाजरा और ईख की सैंकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। फसल में पानी भरने से किसानों का काफी नुकसान हुआ। किसानों ने सिंचाई विभाग के जेई को रजबहे की पटरी टूटने की सूचना दी और पूर्वी यमुना नहर से पानी बंद कराया। किसान रविंद्र, सुनील, रामकुमार, धर्मवीर, महक सिंह, जयकुमार ने जर्जर पटरी की मरम्मत कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें