फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गर्मी का फिर दिखने लगा असर, गर्म हवा भी चल रही

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। गर्मी का फिर असर दिखने लगा है तो गर्म हवा भी परेशानी बढ़ाने लगी है। ऐसे में लगातार मौसम बदलने पर चिकित्सक एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
यहां बुधवार को हुई बारिश से तापमान गिरने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं शुक्रवार को तापमान बढ़ने से फिर गर्मी का असर दिखाई देने लगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शनिवार को तापमान और बढ़ेगा। चिकित्सकों का कहना है कि इस तरह से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। जिससे बीमारी बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है और समय पर सही उपचार नहीं मिलने पर खतरनाक साबित हो सकता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि गर्मी अधिक होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती और लू लगने से हीट स्ट्रोक का खतरा रहता है। तेज बुखार और डायरिया की संभावना बढ़ जाती है। गर्मी में ताजे फल, हरी सब्जी के अलावा पेय पदार्थों का अधिक सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें