खेकड़ा। साधन सहकारी समिति सिंघौली तगा की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में अधिकतम दायित्व 17 करोड़ निर्धारित किया। समिति परिसर में बैंक शाखा खोलने की मांग उठाई गई।
साधन सहकारी समिति सिंघौली तगा की सामान्य निकाय की बैठक शुक्रवार को चेयरमैन भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में शुरू हुई। डायरेक्टर महेश त्यागी ने किसानों की समस्या के समाधान के लिए समिति परिसर में बैंक शाखा खोलने की मांग रखी। ग्राम सिंघौली के ग्राम प्रधान बाबूराम त्यागी ने फसलों की बुवाई के लिए डीएपी उर्वरक की उपलब्धता कराने की बात रखी।
संचालन सचिव राजीव सचान ने किया। मौके पर वेदप्रकाश, नैपाल सिंह, सतीश त्यागी, मंगतराम, मामचंद, राजेश शर्मा, महेंद्र त्यागी, खेमराज, सोनू प्रधान, बलराज, हरीश कुमार, सलेमुददीन, उम्मेद अली, श्रीपाल यादव, सुकेन्द्र आदि ग्रामीण शामिल रहे।