सहकारी चीनी मिल रमाला में जीएम को ज्ञापन देते किसान
- फोटो : BAGHPAT
रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला में शुक्रवार को किसानों की बैठक में मिल प्रबंधन से पेराई सत्र शुरू करने से पहले पिछले सत्र के गन्ना बकाया का भुगतान कराने की मांग की। उन्होंने मिल प्रबंधन से दूसरी मिल के गन्ने की पेराई करने का भी विरोध किया।
किसानों का कहना था कि रमाला मिल ने पिछले गन्ना सीजन 90 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई है। मिल के पास पेराई से अधिक गन्ना है। इसके बावजूद पर मिल में दूसरे मिलों के गन्ने की पेराई की जाती है। मिल पर गन्ना अधिक होने के कारण मिल के कुछ किसानों का गन्ना भैंसाना, तितावी व खतौली शुगर मिल को दिया जा रहा है। इसके बावजूद मिल पर बागपत मिल का गन्ने की पेराई कराई जाती है। दूसरे मिल के गन्ने की पेराई करने के कारण मिल के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसानों ने मिल के प्रधान प्रबंधक शादाब असलम से पेराई सत्र शुरू करने से पहले पुराने गन्ना बकाया का भुगतान कराने की मांग की। इस मौके पर मिल के पूर्व उपसभापति रविंद्र मुखिया, नरेश, सुमित, राहुल, सहदेव, वेदपाल ,सत्यपाल, ओमपाल, सोहनवीर, अशोक मौजूद रहे।