फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से की समस्याओं के निराकरण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के बैनर तले माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समाधान कराने की मांग की। चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत शिक्षकों के परिजनों को 50 लाख रुपये की सहायता प्रदान किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बैठक में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सेवारत व सेवानिवृत्त शिक्षकों का महंगाई भत्ता बहाल किया जाए। शिक्षकों को राज्य कर्मचारी व राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों की भांति निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाए। महिला शिक्षकों के साथ प्रसूति व चाइल्ड केयर लीव स्वीकृति में तानाशाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
उन्होंने शिक्षकों के लिए सामूहिक बीमा योजना लागू करने, प्रधानाचार्यों के रिक्त पदोें पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था करने, प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को जूनियर विद्यालयों में रिक्त पदों पर पदोन्नति करने, प्राथमिक विद्यालयों में सफाईकर्मी व लिपिक की व्यवस्था, एनजीओ के माध्यम से मिड-डे मील का वितरण कराने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उमेश कुमार, जिलामंत्री सत्यवीर सिंह, विकास मलिक जिलाध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, राकेश यादव जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, शिक्षक नेता राजीव तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें