फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई

Tue, 30 Jan 2024 03:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
वि​भिन्न मांगों को लेकर बागपत डीआईओएस धमेंद्र सक्सेना को ज्ञापन देते किसान मजदूर संगठन के पदा​ध
विज्ञापन
बागपत। किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। समस्याओं का जल्द समाधान कराए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि हिलवाड़ी के इंटर काॅलेज में एकल संचालन हो रहा है। जिसके कारण शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसके अलावा जिन विद्यालयों का एकल संचालन किया जा रहा है, ऐसे विद्यालयों में प्रबंध समिति का गठन किया जाए। माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के एसीपी प्रकरणों का निस्तारण कराकर अवशेष का जल्द भुगतान कराया जाए। उन्होंने आदर्श इंटर काॅलेज डौला में कार्यरत लिपिक परवेंद्र कुमार को कार्यभार ग्रहण कराने की मांग की। हरचंदमल जैन इंटर काॅलेज टीकरी के प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर विद्यालय के कोष से धनराशि निकालने के मामले में समिति का गठन कर जांच कराने की मांग की गई।
आचार्य जय सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर काॅलेज अमीनगर सराय की शिक्षिका कृष्णा को विभागीय स्वीकृति के बावजूद सेवानिवृत्ति आठ महीने बाद भी जीपीएफ का भुगतान नहीं किया है। उन्होंने शिक्षिका के जीपीएफ का जल्द भुगतान कराने की मांग की। स्कूलों में बसों के चालकों का सत्यापन कराने की मांग भी की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कालूराम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नु मलिक, परवेज अहमद, फुरकान पहलवान, अनिल राजपूत, दीपक शर्मा, रवि, राहुल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें