फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावली चुंगी पर बसों का नियमित संचालन कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सीनियर सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को एसडीएम व एआरएम से मिलकर बावली चुंगी से नियमित बसों का संचालन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि काफी समय से बावली चुंगी के समीप बने स्टैंड से बसों का संचालन करने की विभागीय अफसरों से मांग की गई थी। इसके बाद मांग मान ली गई थी परंतु बावली चुंगी पर बस स्टैंड तो बना दिया परंतु यहां से नियमित बस संचालन नहीं हुआ। इससे यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। इसके अतिरिक्त यहां न तो यात्रियों के लिए पेयजल की व्यवस्था है और न ही शौचालय की। इससे यात्री परेशान रहते हैं।
वहीं, एसडीएम सुभाष सिंह ने एआरएम से वार्ता कर समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। यहां प्रीतम सिंह वर्मा, चंद्रप्रकाश, ओमपाल मलिक, नरेंद्र, तेजपाल, वीरेंद्र सिंह, सुबोध चौहान, बिजेंद्र तेवतिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें