फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सन्नी हत्याकांड-------- पूछताछ के बाद छोड़े गए युवकों की गिरफ्तारी की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सनी हत्याकांड
विज्ञापन

परिवार की युवती पर बुरी नजर रखने का विरोध करने पर उतार दिया था मौत के घाट
कोतवाली पहुंचे परिजन, न्याय की गुहार लगाई
फोटो संख्या 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सनी हत्याकांड में बृहस्पतिवार को पीड़ित परिजन ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पूछताछ के बाद छोड़े गए युवकों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। उन्होेंने आरोप लगाया कि सनी के कुछ दोस्त परिवार की एक युवती पर बुरी नजर रखते थे। जिसका सनी विरोध करता था। इसको लेकर कुछ दिन पूर्व उनमें मारपीट हुई थी। इसी का बदला लेने के लिए सनी की हत्या कर दी।
वाजिदपुर गांव में बीती चार सितंबर की रात 24 वर्षीय सनी की उसके ही साथी धीरज ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने देर रात धीरज को गिरफ्तार कर लिया था। परिजनों का आरोप था कि धीरज के अतिरिक्त अन्य युवक भी हत्याकांड में शामिल हैं। बताया कि हत्यारोपी धीरज ने साथियों को बचाने के लिए खुद हत्या करना स्वीकार किया है। उल्टा सनी पर निराधार आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने वाजिदपुर में दो युवकों को हिरासत में लिया था, लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया। उधर, सीओ युवराज सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड के आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। फिर भी परिजनों की पीड़ा को देखते हुए गहनता से जांच की जाएगी। उसमें दोषी पाए जाने पर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें