फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सम्मेद शिखरजी के संरक्षण के लिए आवाज उठाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। भारत जोड़ो जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी को सकल जैन समाज बड़ौत के द्वारा गठित सम्मेद शिखरजी बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने मिलकर सम्मेद शिखरजी के संरक्षण के लिए आवाज उठाने की अपील की। सकल जैन समाज बड़ौत के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. अमित राय जैन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में राहुल गांधी को ज्ञापन भी सौंपा। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा एवं प्रदीप जैन आदित्य ने प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र एवं राज्य सरकारों को सम्मेद शिखरजी, पालीताना, गिरनार आदि जैन तीर्थों की रक्षा एवं संरक्षण करने की मांग की। कांग्रेस पार्टी द्वारा ऑफिशियल प्रेस कांफ्रेंस करना जैन समाज के सम्मेद शिखर आंदोलन के इतिहास की एक प्रमुख घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें