बड़ौत। गणतंत्र दिवस की परेड में 74 यूपी बटालियन के चार कैडेट्स का चयन किया है।
74 यूपी वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल धर्मेंद्र यादव ने गणतंत्र दिवस की परेड में छात्रों का चयन करने को लेकर नोएडा में इसी माह फिजिकल टेस्ट हुआ था। जिसमें 74 यूपी बटालियन की कैडेट प्रिया, ग्रेसी, अभिषेक वर्मा व शैंकी ने प्रतिभाग किया था। फिजिकल टेस्ट के दौरान गणतंत्र दिवस की परेड में होने वाली गतिविधियों के अनुसार चलने, झंडा पकड़ने सहित अन्य चीजों का देखा गया। जिसमें इन चारों कैडेट का चयन कर लिया। अब पहली बार इस बटालियन से चार कैडेट गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होकर बटालियन का नाम रोशन करेंगे। उनके चयन से बटालियन में खुशी की लहर दौड़ गई।
शैंकी- फोटो : BARAUT
ग्रेसी- फोटो : BARAUT