फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बारिश से 120 गांवों में बत्ती रही गुल, हुआ जलभराव

विज्ञापन
दोपहर 1 बजे हुई शाम:- बागपत में शुक्रवार को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बारिश के दौरान अंधेर
विज्ञापन
बागपत। यहां शुक्रवार को मौसम की पहली बारिश होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई, लेकिन जलभराव और लाइनों में फाल्ट होने से शहर समेत 120 गांवों में बत्ती भी गुल रही। ऊर्जा निगम के कर्मचारी दिनभर लाइनों को ठीक करते रहे और आपूर्ति सुचारु की गई। बारिश से गेहूं की फसल को फायदा पहुंचा तो सब्जियों व सरसों की फसल को नुकसान हुआ।
विज्ञापन

सुबह बारिश शुरू हुई और यह दिनभर रुक-रुककर होती रही। यहां शुक्रवार शाम तक 28 मिमी बारिश हुई। बारिश और हवा के कारण दो डिग्री तक तापमान कम हो गया और वह सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बागपत, खेकड़ा, रटौल, हिसावदा, बड़ौत, बिनौली, छपरौली, दोघट समेत अधिकतर जगहों पर गांवों में सड़कों व गलियों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को भी बारिश होने का अनुमान है।


विद्युत लाइनों में हुए फाल्ट, शहर से गांवों तक गुल हुई बत्ती

यहां लगातार बारिश होने के कारण विद्युत लाइनों व ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गए। इससे बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय, रटौल, चांदीनगर, हिसावदा, सिंघावली अहीर, बिनौली, दोघट, दाहा आदि जगहों पर शुक्रवार सुबह को कई घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। ऊर्जा निगम कर्मियों ने फाल्ट ठीक किए तो दिन में दोबारा कई जगह फाल्ट आने पर बत्ती गुल हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बड़ौत क्षेत्र में बिजली की स्थिति रही खराब

बड़ौत। बारिश के साथ आई तेज हवा के कारण दोघट, दाहा, पुसार, भडल, बामनौली, बिजरौल समेत आसपास के तकरीबन 20 गांवों में शुक्रवार सुबह ही बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हो गई। बड़ौत में भी गुराना रोड, पठानकोट मोहल्ला, छपरौली चुंगी, कोताना रोड समेत मुख्य शिकायत केंद्र से जुड़े क्षेत्र में सप्लाई बाधित रही। बिजली गुल होने के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत पेयजल को लेकर रही।


रेलवे अंडरपास में भी भरा पानी

बारिश के कारण अंडरपास में भी पानी भर गया। असारा, बड़का महनवा रेलवे अंडरपास में पानी भरने के कारण लोगों को परेशानी हुई। उनमें से पानी की निकासी काफी देर बाद हुई। इस कारण दर्जनों गांवों में जाने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



बारिश से सब्जियों की फसल को नुकसान

रटौल। बारिश से सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसान बलबीर, अरुण, शिवम, अमित, बालिस्टर त्यागी, नरेश, चंद्रपाल यादव आदि ने बताया कि रटौल, लहचौड़ा, गौना, ललियना, सरफाबाद, सिंगौली तगा आदि गांवों में आलू, टमाटर, प्याज, लोकी, खीरा, मिर्च, तोरई, अरबी की फसल में नुकसान हुआ है। धान और गन्ने की फसल को फायदा हुआ है। वहीं हवा के कारण सरसों की फसल गिर गई, जिससे फसल को नुकसान पहुंचने के कारण किसानों को समस्या झेलनी पड़ेगी।
मौसम में बदलाव से बढ़ सकती है बीमारी
डिप्टी सीएमओ डॉ. विभाष राजपूत के अनुसार यहां कई दिन से मौसम गर्म होने लगा था और तेज धूप निकल रही थी। अब बारिश से मौसम फिर ठंडा हो गया। इस तरह मौसम में हुए बदलाव से बीमारी बढ़ सकती है, इसलिए लोगों को बारिश में भीगने से बचना होगा और अभी गर्म कपड़े पहनने को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें