फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बारिश और तेज हवा से मौसम हुआ ठंडा, उमस से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सोमवार देर शाम को हुई बारिश और तेज हवाओं से बागपत का मौसम ठंडा हो गया। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तेज हवा और बारिश के कारण तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से बागपत के मौसम में बदलाव देखा जा रहा था। सोमवार की सुबह बादल छाए रहे, लेकिन बाद में धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ गई थी, जिससे लोग परेशान थे। सोमवार देर शाम को तेज हवाएं चलने लगीं, जिसके बाद बारिश हुई। इस बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
हवा चलने और बारिश के कारण तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तेज धूप निकलने से गर्मी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें