फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक की होगी मरम्मत, रूट रहेगा डायवर्ट 19-37-45

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मेरठ-बागपत नेशनल हाइवे पर टटीरी रेलवे फाटक गेट नंबर 28ए की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा। फाटक की मरम्मत के चलते मंगलवार से मेरठ-बागपत हाईवे को डायवर्ट किया गया है। बुधवार रात आठ बजे से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक मेरठ-बागपत मार्ग डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि बुधवार से बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर रेलवे फाटक गेट नंबर 28 ए की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा। जिसके चलते मेरठ की ओर से आने वाले वाहनों को पिलाना भट्ठा मोड़ से वाया चमरावल और बागपत से मेरठ की ओर जाने वाले वाहनों को महिला थाना तिराहा से वाया चमरावल रोड हाते हुए निकाला जाएगा। एसपी ने बताया कि रेलवे फाटक की मरम्मत का कार्य 22 जून की रात आठ बजे से शुरू 23 जून की सुबह आठ बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें