फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बामनौली में कृष्णा नदी के पुल पर लगवाई रेलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट :
विज्ञापन

- पुलिस चौकी के पास टूटी रेलिंग से कई बार हो चुके थे हादसे
बागपत। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली गांव में कृष्णा नदी पुल की टूटी रेलिंग लगवा दी गई। अमर उजाला ने हादसे का अंदेशा जताते हुए प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली गांव में पुलिस चौकी के पास कृष्णा नदी पर पुल है। पुल के एक हिस्से की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी। अमर उजाला ने 25 नवंबर के अंक में पेज चार पर ‘ शाहमल पुल की टूटी रेलिंग से हादसे का खतरा’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। कोहरे में कृष्णा नदी के पुल से वाहनों के गिरने का खतरा जताया गया। विश्व बैंक ने बड़ौत से मुजफ्फरनगर तक हाइवे का निर्माण कराया है। बैंक के जेई आफताब मलिक ने बताया कि रेलिंग लगवा दी गई है। वाहन के टकराने से रेलिंग टूट गई थी। ठेकेदार को निर्देश देकर कार्य पूरा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें