फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: बागपत में 13 घंटे रहे राहुल, 26 किलोमीटर चले पैदल, पढ़िए यात्रा से जुड़ा हर अपडेट

Thu, 05 Jan 2023 05:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो निशांत भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

राहुल गांधी ने तेज चाल से यात्रा शुरू की तो यात्रा भी तेजी से अपने गंतव्य की तरफ बढ़ती चली गई। जिसके बाद यात्रा सिसाना गांव के निकट जाकर आधा घंटा रुकी।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी बुधवार को 13 घंटे तक बागपत की धरती पर रहे, जिसमें साढ़े पांच घंटे पैदल चलकर 26 किमी का सफर तय किया। राहुल गांधी की तेज चाल ने युवाओं से लेकर बुजुर्ग कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।

विज्ञापन


कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दिल्ली से शुभारंभ होने के बाद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी लोनी से वापस लौट गए थे। जिसके बाद सुबह करीब साढ़े पांच बजे मवीकलां पहुंचे और छह बजे उन्होंने यात्रा शुरू की। राहुल गांधी ने तेज चाल से यात्रा शुरू की तो यात्रा भी तेजी से अपने गंतव्य की तरफ बढ़ती चली गई। जिसके बाद यात्रा सिसाना गांव के निकट जाकर आधा घंटा रुकी।

इसके बाद साढ़े नौ बजे गुफा मंदिर पहुंचकर यात्रा ने विश्राम किया। जहां से साढ़े तीन बजे यात्रा फिर शुरू हुई और छह बजे बड़ौत पहुंची। जिसमें राहुल गांधी ने बुधवार को साढ़े पांच घंटे पैदल चलकर 26 किमी का सफर तय किया। अपने यात्रा में सफर के दौरान मकानों की छतों पर खड़े लोगों का राहुल गांधी ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा समय दर समय
- मवीकलां से सुबह 6:00 बजे शुरू हुई
- काठा में 6:30 बजे पहुंची
- पाली में 6:55 बजे पर पहुंची
- बागपत में 7:30 बजे पहुंची
- सिसाना गांव से पहले आधा घंटे रुकी यात्रा
- गौरीपुर मोड़ 9:00 बजे पहुंची
- गुफा मंदिर पर 9:20 बजे पर पहुंची
- वहां से शाम को 3:30 बजे यात्रा शुरू हुई
- बड़ौत में 6:00 बजे यात्रा पहुंची।
- छपरौली चुंगी पर सभा 6:12 बजे पर खत्म हुई

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें