उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर बुधवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हुआ नगर पालिका कर्मी करीब एक घंटे तक तड़पता रहा। सूचना मिलने पर वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती नही कराया। घायल ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका के कर्मचारी शमशाद ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर आशीर्वाद मैरिज होम के पास गाड़ी लेकर कूड़ा डालने गया था। तभी बड़ौत की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसे टक्कर मार दी। जिसमे उसके दोनों पैर टूट गए।
यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ठीक कराएंगे लालचंद की आंख, 11 साल पहले पिता के घर खाया था खाना
शमशाद ने बताया कि वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसकी कोई मदद नहीं की और कहने के बाद भी उसे अस्पताल नही पहुंचाया गया। उसने परिवार वालों से फोन पर बात कराने के लिए कहा, लेकिन फोन भी नही कराया। बल्कि उसे धमकाया और गालियां दी।
आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी उसे तड़पता छोड़कर चले गए। वह किसी तरह अन्य कर्मचारियों की मदद से सीएचसी पहुंचा। जिसका अब निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
शमशाद का आरोप है कि वह करीब एक घंटै तक हाईवे किनारे तड़पता रहा। उधर पुलिस ने ट्रेक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।